मैहर, फरवरी 20 -- मध्यप्रदेश के मैहर जिले में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान लापरवाही की एक खतरनाक तस्वीर सामने आई है। यहां शुक्रवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका जा रहा था, इसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। पुतला दहन को रोकने और उसे छीनने की कोशिश कर रहे ट्रैफिक टीआई विक्रम सिंह पाठक अचानक भड़की आग की चपेट में आ गए। हादसे का सबसे शर्मनाक पहलू यह रहा कि जब अन्य पुलिसकर्मी आग की लपटों से घिरे टीआई को बचाने की जद्दोजहद कर रहे थे, तब वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता बेपरवाह होकर पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इस घटना में टीआई कमर व पीठ के पास से गंभीर रूप से झुलस गए, जिसके बाद उन्हें मैहर के सिविल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।पुतला छीनते वक्त आग म...