बुरहानपुर, मार्च 8 -- मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के ऐतिहासिक किले असीरगढ़ के पास लोग सिक्कों की खोज कर रहे हैं। मुगलकालीन सिक्कों की खोज में कई लोगों ने खेतों में गहरे गड्ढे खोद दिए हैं। दरअसल पूरा मामला तब शुरू हुआ जब बहुचर्चित फिल्म छावा में यह दिखाया गया कि मुगलकाल में लूट के बाद सारा खजाना बुरहानपुर में छुपा दिया करते थे। फिल्म का यह सीन देखने के बाद सैकड़ों लोग असीरगढ़ किले के आसपास खुदाई कर रहे हैं। बुरहानपुर शहर से इंदौर इच्छापुर हाइवे पर करीब 19 किलोमीटर दूर बसा असीरगढ गांव इन दिनों काफी चर्चा में है। यहां से निकल रहे नेशनल हाईवे निर्माण के लिए खुदाई की जा रही है। इसी बीच बीते दिनों यहां की एक प्राचीन दरगाह के पास से जब निर्माण कंपनी ने जेसीबी से मिट्टी खोद कर एक खेत में उसे डंप कर दिया। जिसके बाद यहां काम करने वाले कुछ मजदूरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.