जबलपुर, अगस्त 23 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को जबलपुर शहर में थे, जहां उन्होंने 4,250 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश से निर्मित 174 किमी लंबी 9 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन प्रोजेक्ट में CRIF के अंतर्गत जबलपुर शहर में दमोह नाका से मेडिकल रोड तक 7 किमी लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर, हिरन-सिंदूर खंड में नौरादेही वन्यजीव अभ्यारण्य भाग का 4-लेन चौड़ीकरण और कटनी बाईपास का चौड़ीकरण शामिल है। इसके साथ ही अन्य 6 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी आज शिलान्यास किया गया। इस मौके पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि जबलपुर फ्लाईओवर से शहर में ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी, जिससे समय एवं ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण में कमी आएगी। जबकि जबलपुर रिंग रोड के पूर्ण होने से शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.