भोपाल। वार्ता, मार्च 17 -- मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष पुलिस महानिदेशक (रेल) और 1992 बैच के आईपीएस अफसर मनीष शंकर शर्मा का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे। उनके पिता कृपा शंकर शर्मा मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव रह चुके थे। शर्मा ने संयुक्त राष्ट्र, केंद्र और मध्य प्रदेश में विभिन्न पदों पर कार्य किया था। शर्मा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इसके चलते उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर आज विमान से भोपाल लाया गया। उनका आज ही राजधानी भोपाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। शर्मा पिछले दिनों ही पदोन्नत होकर विशेष पुलिस महानिदेशक (रेल) बनाए गए थे। उन्होंने इसके पहले राज्य के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक के तौर पर कार्य किया था। इसके अलावा उन्होंने 1997-98 में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत बोस्निया और हर्जेगोविना मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.