रीवा, जुलाई 21 -- एमपी के सीएम मोहन यादव के काफिले के साथ रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि जब मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने रीवा दौरे पर सड़क मार्ग से जा रहे थे तो मौसम खराब था। इसी दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले की एक कार से एक गाय बुरी तरह टकरा गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। संयोग अच्छा था कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। यह वीडियो चोरहटा की तरफ का बताया जा रहा। उस समय मुख्यमंत्री मोहन यादव एयरपोर्ट से अपने दिवंगत ससुर को श्रद्धांजलि देने अपनी ससुराल संजय नगर जा रहे थे। हालांकि इस घटना को सुरक्षा में एक बड़ी चूक भी माना जा रहा है। यदि मौसम साफ रहता और काफिले की कार की गति ज्यादा होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की ससुराल रीवा में है। हाल ही में उनके ससुर ब्रह्मदीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.