रीवा, मार्च 15 -- मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक युवक को पिटाई से बचाने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। लोगों की पिटाई से जहां युवक की मौत हो गई वहीं, लोगों के हमले में एक एएसआई की भी जान चली गई। लोगों के हमले में तहसीलदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में आदिवासी परिवार ने एक युवक को बंधक बनाकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही उसे बचाने पहुंचे थाना इंचार्ज समेत पुलिस की टीम पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। लोगों के हमले में एक एएसआई की मौत हो गई है, जबकि तहसीलदार सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामला दो महीने पहले हुए एक सड़क हादसे से जुड़ा है। हादसे में अशोक कुमार आदिवासी की मौत हो गई थी। आदिवासी परिवार ने इसे हादसा न मानते हुए सनी द्विवेदी नाम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.