मऊगंज, जनवरी 4 -- मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से खौफनाक कांड सामने आया है। हाल ही में पुलिस को एक लाश मिली थी। पुलिस ने मामले की छानबीन कर इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। शख्स की हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि उसकी अपनी पत्नी ने रची थी और इसमें उसका साथ उसके प्रेमी ने दिया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी और उसका दोस्त अभी फरार है। यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में 3 मंजिला होटल पर चला बुलडोजर, क्या है पूरा मामला? 30 दिसंबर की सुबह मऊगंज के एनएच 135 रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर ग्राम डगडौआ के पास एक लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। शव की हालत इतनी भयावह थी कि पहचान करना मुश्किल हो गया था। सिर और चेहरे पर धारदार ...