इंदौर, अप्रैल 28 -- मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निजी सहायक को चाकू मारने का मामला सामने आया है। लगेज को लेकर हुए विवाद में एक कैब चालक ने मंत्री के पीए को चाकू मारकर घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कैब जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को इंदौर में लगेज को लेकर हुए विवाद के बाद एक कैब ड्राइवर ने मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निजी सहायक (पीए) को चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी की पहचान शैलेश अहिरवार (48) के रूप में हुई है। उसे घटना के 15 मिनट के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) तुषार सिंह ने पीटीआई को बताया कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पीए रवि विजयव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.