भिंड। पीटीआई, अप्रैल 19 -- मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले किशोर ने मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया है। घटना के वक्त बच्ची घर में अकेली थी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन्होंने गुरुवार को हुई घटना के 17 साल के आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। क्षेत्र के पुलिस अधिकारी मुकेश कुमार शाक्य ने पीटीआई को बताया कि बच्ची घर पर अकेली थी, तभी उसके पड़ोस में रहने वाला आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ रेप किया। आरोपी कक्षा 10 का छात्र है और छोटे-मोटे काम करता है। सूत्रों के अनुसार, लड़की के चिल्लाने पर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस के आने तक किशोर को पकड़कर रखा। शाक्य ने कहा कि लड़की की तबीयत ठीक है और वह अपने माता-पिता के साथ घर पर है। उन्होंने कहा कि लड़के के खिलाफ यौन अपराधों से बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.