बुरहानपुर पीटीआई, मार्च 19 -- मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में मंगलवार रात सोशल मीडिया पर एक 'आपत्तिजनक' पोस्ट को लेकर तनाव फैल गया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस सुपरिटेंडेंट (एसपी) देवेंद्र पाटीदार ने संवाददाताओं को बताया कि पोस्ट वायरल होने के बाद एक समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। एसपी ने कहा कि इस पोस्ट में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कंटेट था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें शांत किया और तितर-बितर किया तथा रात करीब 10 बजे एफआईआर (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज की गई। पाटीदार ने कहा कि प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं और लोगों को ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट से दूर रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को हिरासत में लिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.