झाबुआ, जनवरी 19 -- मध्य प्रदेश के झाबुआ शहर में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मेले में बड़ा झूला (जाइंट स्विंग) टूटने और गिरने से 14 स्कूली बच्चे घायल हो गए। जिला कलेक्टर ने इस बाबत जानकारी दी है। मेला झाबुआ के उत्कृष्ट ग्राउंड पर चल रहा था। तभी अनियंत्रित होकर झुला नीचे गिर गया।14 बच्चों में 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, उत्कृष्ट ग्राउंड पर महाराज मेला नाम से आयोजन चल रहा है। इस मेले में स्कूली बच्चे भी आए थे। सभी नावनुमा बड़े झूले(ड्रैगन) में झूल रहे थे तभी अनियंत्रित होकर झूला नीचे गिर गया। झूला गिरते ही मेले में अफरा तफरी का माहौल मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। कलेक्टर ने झूला गिरने की घटना में घायल हुए बच्चों से जिला चिकित्सालय पहुंचकर मुलाकात की है। डॉक्टर को ...