ग्वालियर, दिसम्बर 23 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की गोवर्धन कॉलोनी में सोमवार रात बॉयफ्रेंड ने अपनी विधवा प्रेमिका को घर में घुसकर गोली मार दी। गोली कंधे में लगने से महिला घायल हो गई। पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को उसके प्रेमी मोनू जोशी ने सोमवार रात अवैध तमंचे से गोली मार दी। परिजनों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी मोनू जोशी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मोनू और महिला के बीच प्र...