इंदौर, मई 10 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में मोबाइल फोन फटने से एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक लड़की नौवीं क्लास में पढ़ती थी, जो इन दिनों अपने ननिहाल आई थी। मृतक किशोरी के पिता जितेंद्र चौधरी होम्योपैथी के डॉक्टर हैं। इंदौर जिले के चंद्रावतीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुए एक हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई। दरअसल, किशोरी मोबाइल फोन को चार्जिंग पर लगाकर उससे बात कर रही थी कि तभी अचानक मोबाइल फट गया। इसके चलते किशोरी के कान, चेहरे और जबड़े में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सांवेर तहसील के सिमरोल गांव में रहने वाली उर्वशी गर्मियों की छुट्टी में अपने मामा के घर चंद्रावतीगंज गई थी। शुक्रवार शाम को मोबाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.