इंदौर, फरवरी 24 -- मध्य प्रदेश में इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई 35 लोगों की दर्दनाक मौतों का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक बार फिर उसी क्षेत्र से सेहत पर हमला करने वाली घटना सामने आ गई। एक परिवार में बेटे के जन्मदिन पर खुशियों भरा माहौल अचानक बीमारी और अफरा-तफरी में बदल गया। दाल-बाटी और चूरमा खाने के बाद दर्जनों लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए। उल्टी-दस्त, चक्कर और बेचैनी की शिकायत के बाद करीब 15 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा। फिलहाल दो मरीज एमवाय अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जबकि चार लोग निजी अस्पतालों में भर्ती बताए जा रहे हैं। बाकी मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में फिर से दूषित पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.