गुना, अप्रैल 12 -- मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती जुलूस पर पत्थरबाजी के कारण माहौल बिगड़ गया है। घटना के चलते आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। लोगों ने पत्थरबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इलाके में हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसमें पत्थरबाजी के दौरान हालात को संभालते कुछ पुलिस के जवान नजर आ रहे हैं।ऐसे बिगड़ा माहौल प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को हनुमान जयंती का जुलूस शाह के कोल्हू पुरा से निकाला गया। यह जुलूस रपटा, हाट रोड तरफ आ रहा था। जुलूस में शामिल बड़ी संख्या में लोग गाते बजाते हुए शाम को करीब 8 बजे कर्नलगंज स्थित मस्जिद के सामने पहुंचे थे। इसी जगह जुलूस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.