नर्मदापुरम, मई 11 -- मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के एक सरकारी अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते,एक कुत्ते ने मरीज के शरीर को ही नोच डाला। यही नहीं, कुत्ता शख्स के शरीर का टुकड़ा नोचकर फरार भी हो गया। घटना की जानकारी लगते ही अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। व्यक्ति मृत अवस्था में पहुंचा था औऱ नर्मदापुरम के सरकारी अस्पताल में उसका शव रखा था। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शुक्रवार रात जिला अस्पताल में हुई। अस्पताल के सिविल सर्जन सुधीर विजयवर्गीय ने बताया कि पलानपुर के पास एक दुर्घटना में मारे गए निखिल चौरसिया (21) के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच की जाएगी, सुरक्षा गार्ड को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और आश्वासन दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.