पटना, जून 17 -- Monsoon In Bihar: आखिरकार जिसका इंतजार सबको बेसब्री से था वो पल आ गया। बिहार में अब लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून ने बिहार में एंट्री मार दी है। बिहार में मंगलवार को मानसून प्रवेश कर गया। किशनगंज के रास्ते राज्य में प्रवेश किया। जिसका प्रसार किशनगंज के साथ ही पूर्णिया, सुपौल, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर तक हो गया है। इन जिलों में बारिश हुई है। बिहार के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। लेकिन अब मानसून के बिहार में आने से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है तो वहीं किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई है। बारिश नहीं होने की वजह से धान की खेती करने वाले किसान परेशान थे। लेकिन अब मानसून के आने के बाद किसानों की आस भी बारिश से बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.