नई दिल्ली, फरवरी 6 -- Monetary Policy: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) शुक्रवार, 6 फरवरी यानी आज अपनी MPC के फैसलों का ऐलान करेगा। केंद्रीय बैंक की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक बुधवार, 4 फरवरी से गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में शुरू हुई और आज इसमें लिए गए नीतिगत फैसलों का ऐलान किया जाएगा। यह वित्तीय वर्ष 2026 की अंतिम नीति समीक्षा होगी। ऐसे में देखना होगा कि ईएमआई कम होगी, कर्ज सस्ते होंगे या रेपो रेट में कोई कटौती नहीं होगी।बजट के बाद की रणनीति फरवरी की एमपीसी बैठक की घोषणा केंद्रीय बजट के बाद आ रही है, जिसमें सरकार ने विकास रणनीति और राजकोषीय योजनाएं पेश की हैं। वर्ष के अंतिम महीनों में उपभोग, निवेश और कर्ज के विस्तार के लिए मौद्रिक नीति कितनी सहयोगी रहेगी, इसमें आरबीआई का रुख अहम भूमिका निभाएगा। पिछले फैसलों पर एक नजर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.