नोएडा, अप्रैल 6 -- नोएडा के सेक्टर-15 में पत्नी का गला काटकर और हथौड़े से कूचकर हत्या करने वाले नूरउल्ला ने अब नया दावा किया है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि पत्नी के तानों से तंग आकर उसने ऐसा कदम उठाया। इसके अलावा उसे अपनी पत्नी पर शक भी था। नोएडा फेज-1 पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी पति नूरउल्ला हैदर ने बताया कि वह बीते 10 साल से बेरोजगार है। पत्नी आसमां मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में प्रोजेक्ट मैनेजर थी। आसमां हमेशा उससे दुर्व्यवहार करती थी। वह अक्सर उस पर ताने मारती थी। पत्नी की बेइज्जती उसे अंदर से खोखला किए जा रही थी। उनके बीच शुक्रवार को जब लड़ाई हुई तो आरोपी ने सोचा कि रोज-रोज की कलह से अच्छा है कि पत्नी को मार कर खत्म कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.