नई दिल्ली, फरवरी 19 -- राजस्थान विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर हुई बहस के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार मेडिकल क्षेत्र को लेकर पूरी तरह गंभीर है और बजट में लगातार वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 में स्वास्थ्य का बजट 13 हजार करोड़ रुपये था, जो 2022-23 में बढ़कर 20 हजार करोड़ हुआ। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इसे 27 हजार करोड़ तक ले जाया गया और वर्ष 2026-27 के लिए 31 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान रखा गया है। खींवसर ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार की तुलना में मौजूदा बजट 53 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा, "सरकार ने मेडिकल क्षेत्र पर दिल खोलकर खर्च किया है, पैसों का कोई अभाव नहीं है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए खुला बजट दिया है।"मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.