नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Mithila Election Result Live: बिहार विधानसभा चुनाव में मिथिलांचल के नतीजे एनडीए के पक्ष में रहेंगे या फिर महागठबंधन के, इसका पता आज ही चल जाएगा। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। झंझारपुर सीट से नीतीश मिश्रा आगे चल रहे हैं। मिथिलांचल के चार जिलों और सभी 37 सीटों के रुझान पर हमारी नजर है। मिथिला में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले हैं। दरभंगा की अलीनगर सीट से बीजेपी ने गायिका मैथिली ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां से उनके सामने आरजेडी के विनोद मिश्र मैदान में हैं। इसके अलावा दरभंगा जिले की दरभंगा ग्रामीण सीट, समस्तीपुर सीट, समस्तीपुर की हसनपुर, मोरवा और विभूतिपुर और मधुबनी की लौकहा सीट भी हॉट सीट बनी हुई हैं। सुबह 11 बजे - Magadh Chunav Result 2025 - समस्तीपुर जिले की 10 सीटों में से एनडी...