नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Mithila Election Result Live: बिहार विधानसभा चुनाव में मिथिलांचल में एनडीए का डंका बज गया है। झंझारपुर सीट से नीतीश मिश्रा आगे चल रहे हैं। मिथिलांचल की 37 में से ज्यादातर सीटें एनडीए के खाते में जा रही हैं। इस क्षेत्र में मिथिला में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले हैं। दरभंगा की अलीनगर सीट से बीजेपी ने गायिका मैथिली ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया था जो कि जीत की ओर हैं। यहां से उनके सामने आरजेडी के विनोद मिश्र मैदान में हैं। इसके अलावा दरभंगा जिले की दरभंगा ग्रामीण सीट, समस्तीपुर सीट, समस्तीपुर की हसनपुर, मोरवा और विभूतिपुर और मधुबनी की लौकहा सीट भी हॉट सीट बनी हुई थीं। दोपहर 1:30 बजे - Mithila Chunav Result 2025 - सभी सीटों पर अब परिणाम साफ होने लगे हैं। जिन सीटों पर प्रत्याशी कम अंतर से आगे-पीछे हैं, उन...