नई दिल्ली, जुलाई 23 -- भारत का सबसे बड़ा कमोडिटी डेरिवेटिव एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) बुधवार, 23 जुलाई 2025 को तकनीकी समस्या से जूझ रहा है। इसकी वजह से सुबह से ही एक्सचेंज पर ट्रेडिंग बंद पड़ी रही। एक घंटे बाद ट्रेडिंग शुरू हो पाई। MCX ट्रेडिंग 9:00 AM पर खुलती है और सप्ताह के दिनों में 11:30 PM/11:45 PM पर समाप्त होती है। हालांकि बुधवार को गड़बड़ी की वजह से सुबह 9:05 बजे खुलने के तुरंत बाद बाजार ने कारोबार रोक दिया। एक्सचेंज की वेबसाइट के मुताबिक, पहले उम्मीद थी कि सुबह 9:45 बजे तक बाजार फिर से चलने लगेगा। मगर जब ऐसा नहीं हुआ, तो MCX ने नया समय बताया , सुबह 10:10 बजे। इसके बाद भी ट्रेडिंग शुरू नहीं हो पाई। बाद में एक घंटे बाद ही ट्रेडिंग शुरू हो पाई। सुबह 10:40 बजे, बीएसई पर एमसीएक्स शेयर की कीमत 0.24% बढ़कर 8,170.90 रुपये पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.