नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर का ताज इस बार भाजपा के राजा इकबाल सिंह के सिर पर सजने जा रहा है। एमसीडी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं होने के चलते इस बार मेयर पद भाजपा के पास जाना तय है। दिल्ली के मुखर्जी नगर से भाजपा के पार्षद राजा इकबाल सिंह फिलहाल एमसीडी में विपक्ष के नेता हैं। राजधानी दिल्ली में जल्द ही मेयर के चुनाव होने जा रहे हैं। 'आप' के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी इस बार आम आदमी पार्टी के मेयर का चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। भाजपा पार्षद राजा इकबाल सिंह मेयर पद के उम्मीदवार के लिए और नरेला जोन के बेगमपुर से पार्षद जय भगवान यादव डिप्टी पद के लिए आज दोपहर एक बजे निगम सचिव कार्यालय में जाकर नामांकन दाखिल करेंगे। राजा इकबाल सिंह इससे पहले उत्तरी दिल्ली न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.