नई दिल्ली, फरवरी 2 -- राजधानी लखनऊ में सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस एडमिशन दिलाने के नाम पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईसीएफ) में तैनात कर्मचारी से 7.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोपियों ने खुद को काउंसलर बताकर लखनऊ के गोमती नगर में एक ऑफिस खोला और पीड़ित से रुपए वसूल कर फरार हो गए। पीड़ित सुरेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। वह मूलरुप से बिहार के रहने वाले हैं और लखनऊ में तैनात है। बताया जा रहा है ठगी करने वाले सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। पीड़ित ने मामले में रायबरेली निवासी तुषार बाजपेई, लखनऊ निवासी साहिस्ता इकाबाल और बाराबंकी निवासी सीमा शामिल हैं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। विभूति खंड पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.