नई दिल्ली, फरवरी 21 -- Mardaani 3 Box Office Collection Day 22 : बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट यानी 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 'मर्दानी 3' ने फैंस और क्रिटिक्स का दिल जीता। 'मर्दानी 3' में एक बार फिर से रानी 'शिवानी शिवाजी रॉय' के दमदार अंदाज में पर्दे पर छा गई हैं। रानी ने मूवी में अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत भले ही धीमी की थी, लेकिन फिर इसने बाद में अच्छी रफ्तार पकड़ी। ऐसे में अब 'मर्दानी 3' के शु्क्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं कि इस फिल्म 22वें दिन कितना कमा डाला।क्या रहा वीकेंड के पहले का हाल? 'मर्दानी 3' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो...