पटना, जनवरी 5 -- मकर संक्रांति पर्व पौष कृष्ण पक्ष एकादशी 14 जनवरी बुधवार को अनुराधा नक्षत्र में मनाया जाएगा। संक्रांति की चंद्रमा वृश्चिक राशि में होगी। इस दिन षटतिला एकादशी व्रत होने का भी शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, शनि इस समय मीन राशि में हैं और गुरु मिथुन राशि में हैं, बाकी मंगल, शुक्र, बुध धनु राशि में हैं। इसके बाद मंगल, शुक्र और बुध ग्रह भी मकर राशि में आ जाएंगे। राहु अभी कुंभ राशिमें और केतु सिंह राशि में हैं। दो खास संयोग बन रहे हैं 14 जनवरी को 4 जनवरी को सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस साल मकर संक्रांति के दिन दो खास संयोग बन रहे हैं, एक तो षटतिला एकादशी है, इसे बेहद शुभ माना जाता है, वहीं सूर्य पूजा और दान के लिए यह बहुत शुभ दिन है। श्रद्धालु इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर...