नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- Mahatma Gandhi Slogan Quotes 2025 In Hindi: 2 अक्टूबर का दिन न सिर्फ पूरा भारत, बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों में गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। आगे चलकर लोगों के बीच वह बापू के नाम से पुकारे जाने लगे। बापू ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाने में सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने हमारे देश को अहिंसा के रास्ते पर चलकर अंग्रेजों से आजाद कराया था। इस गांधी जयंती पर अपने परिवारवालों, रिश्तेदारों और दोस्तों को गांधी जी के अनमोल वचन को भेजिए। 1- अहिंसा के बिना सत्य का अनुभव नहीं हो सकता, अह...