नई दिल्ली, फरवरी 25 -- Maha shivratri 2025 vrat paran muhurat: महाशिवरात्रि का व्रत हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है। इस साल महाशिवरात्रि व्रत 26 फरवरी 2025, बुधवार को है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के एक दिन पहले यानी त्रयोदशी तिथि पर महाशिवरात्रि व्रत करने वाले भक्तों को एक समय भोजन करना चाहिए। शिवरात्रि के दिन शाम को शिव पूजन करने के बाद शिव मंदिर जाकर दर्शन करने चाहिए। भगवान शिव की पूजा रात के समय करना अत्यंत शुभ माना गया है और अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान व पूजन आदि करने के बाद व्रत पारण करना चाहिए। जानें महाशिवरात्रि व्रत का पारण कब किया जाएगा और शुभ मुहूर्त- महाशिवरात्रि व्रत का पारण कब किया जाएगा: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि व्रत का पारण 27 फरवरी 2025, गुरुवार को किया जाएगा। महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.