नई दिल्ली, फरवरी 21 -- महाशिवरात्रि इस बार 26 फरवरी बुधवार को मनाई जाएगी। मध्यरात्रि में जलाभिषेक किया जाएगा। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि इस दिन सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 27 फरवरी की सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह सम्पन्न हुआ था। इसलिए यह भगवान शिव की आराधना का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाता है। महिलाएं जीवन में सुख समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। जिसका पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। हाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी को रखा जाएगा।27 फरवरी को जलाभिषेक का समय 27 फरवरी की सुबह 6 बजकर 47 बजे से सुबह 9 बजकर 42 बजे तक भक्तगण जलाभिषेक कर सकते हैं। इसके बाद मध्यान्ह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.