नई दिल्ली, फरवरी 16 -- Mahashivratri Vrat 2025: देवों के देव महादेव के पूजन का महापर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष शिव योग और सिद्ध योग जैसे दुर्लभ संयोग में भक्तिभाव से मनायी जाएगी। यह संयोग भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं। इस वर्ष 26 फरवरी को इन संयोगों में महादेव की पूजा-अर्चना माता पार्वती के साथ की जाएगी। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्त उपवास, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान शिव के कृपापात्र बनेंगे। शिवभक्त महाशिवरात्रि के पर्व का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि व्रत को सच्चे मन से करने पर कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है और परिवार में खुशहाली रहती है। जबकि अन्य सभी भक्तों को परिवार में सुख-शांति और आरोग्य तथा आयुष्य के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.