नई दिल्ली, फरवरी 13 -- महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव व शक्ति के मिलन के प्रतीक का पर्व है। इस दिन भोलेनाथ और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इस बार शिवरात्रि ग्रहों और नक्षत्रों को शुभ संयोग बन रहे हैं।कुंभ राशि में सूर्य, राहु, शुक्र, बुध चार ग्रहों का संयोग है। इसके अलावा महाशिवरात्रि पर उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। वहीं शिवरात्रि के दिन भद्रा भी रहेगी। इस दिन लोग कई जगह कांवड़ लेकर जाते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस दिन अगर आप रुद्राभिषेक और जलाभिषेक कराना चाहते हैं, तो पूरे दिन करा सकते हैं, क्योंकि महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। 15 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम सात बजकर 48 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा, इस दौरान पूजा से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। शिवलिंग पर पूजा करने जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.