नई दिल्ली, फरवरी 5 -- महाशिवरात्रि को लेकर हर साल लोगों में कन्फ्यूजन रहता है कि त्योहार किस दिन मनाया जाएगा। 2026 में भी यही सवाल है- महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है या 16 फरवरी को? पंचांग के मुताबिक, महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस बार चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी 2026 की शाम से शुरू होकर 16 फरवरी तक रहेगी। चूंकि महाशिवरात्रि की पूजा और जागरण रात के समय किए जाते हैं, इसलिए महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 की रात को ही मनाई जाएगी। यानी व्रत रखने और रात की पूजा करने की सही तारीख 15 फरवरी 2026 है।महाशिवरात्रि 2026: पूजा का सही समय महाशिवरात्रि की रात शिव पूजा का खास महत्व होता है। इस दौरान भक्त निशीथ काल में भगवान शिव की पूजा करते हैं। अलग-अलग पंचांगों में समय में थोड़ा फर्क हो सकता है, लेकिन पूजा का श्रेष्ठ समय...