नई दिल्ली, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि भगवान शिव की सबसे पवित्र रात्रि है। इस साल शिवरात्रि 15 फरवरी 2026, दिन-रविवार को है। मान्यता है कि इस दिन महादेव पहली बार शिवलिंग रूप में प्रकट हुए थे। भोलेनाथ बहुत सरल हैं, वे मात्र एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसी खास चीजें हैं, जिन्हें चढ़ाने से शिव जी अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्त की किस्मत चमक उठती है। यदि लंबे समय से परेशानियां घेरे हुए हैं या भाग्य साथ नहीं दे रहा, तो इस महाशिवरात्रि पर इन चीजों को पूजा में शामिल करें। इससे न केवल मनोकामनाएं पूरी होती हैं, बल्कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रवाह बढ़ता है।एक लोटा जल से शुरू करें अभिषेक महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर सबसे पहले जल का अभिषेक करना चाहिए। तांबे के लोटे से धीरे-धीरे जल की धार अर्पित करें और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र क...