नई दिल्ली, फरवरी 23 -- Maharashtra Board HSC Chemistry Paper: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) की 12वीं (HSC) कक्षा की केमिस्ट्री परीक्षा को लेकर फैली 'पेपर लीक' की खबरों पर बोर्ड ने आधिकारिक स्थिति स्पष्ट कर दी है। बोर्ड ने साफ तौर पर कहा है कि यह 'पेपर लीक' नहीं है, बल्कि कुछ लोगों द्वारा की गई एक सीमित शरारत है। इसलिए, केमिस्ट्री की परीक्षा दोबारा आयोजित करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।क्या था मामला? यह घटना नागपुर के एक परीक्षा केंद्र की है। परीक्षा के दौरान एक छात्रा को मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया था। जब उस फोन की जांच की गई, तो पता चला कि परीक्षा शुरू होने से कुछ मिनट पहले केमिस्ट्री के प्रश्न पत्र की तस्वीरें एक व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की गई थीं। इसके तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते...