नई दिल्ली, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज यानी 15 फरवरी 2026, रविवार को है। यह दिन भोले बाबा का है। पर्व को लेकर पूरे देशभर में उत्साह का माहौल है। यह पर्व हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की उपासना की जाती है। साथ ही भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। आज के दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमघट बाबा के द्वार में लग जाता है। भगवान की प्राथर्ना के बाद प्रसाद बंटता है और बाबा के नाम के जयकारे लगते हैं। इस पावन अवसर पर लोग अपने रिश्तेदारों और प्रियजनों को महाशिवरात्रि की बधाई संदेश और शुभ कामनाएं देते हैं। अगर आप भी इस महाशिवरात्रि अपने करीबियों को बधाई देना चाहते हैं, तो नीचे कुछ शुभकामना संदेश ...