नई दिल्ली, फरवरी 9 -- Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक बहुत बड़ा पर्व है। इस दिन भगवान शिव की पूजा पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था और इसी रात शिव और शक्ति का मिलन माना जाता है। लोग इस दिन व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाते हैं और रात भर जागरण करते हैं। कहा जाता है कि सच्चे मन से शिव की पूजा करने से मन को शांति मिलती है, मन की परेशानियां कम होती हैं और जीवन में अच्छे बदलाव आने लगते हैं। इस रात उपवास, रात्रि जागरण और शिव पूजा का खास महत्व माना जाता है। साल 2026 में भी देशभर में और विदेशों में रहने वाले भक्त महाशिवरात्रि को पूरे भाव के साथ मनाएंगे। महाशिवरात्रि 2026 की तारीख और समय- महाशिवरात्रि 2026 रविवार, 15 फरवरी को मनाई जाए...