नई दिल्ली, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि का खास दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। भगवान शिव की पूजा-अराधना में फूल, फल, दूध, दही, ठंडाई जैसी चीजें भोग-प्रसाद में चढ़ाई जाती है। कहा जाता है भोलेनाथ को दूध से बनी चीजें खाना काफी पसंद है और खासतौर पर ठंडाई। भगवान शिव को प्रसाद में चढ़ाने के लिए ठंडाई बनाने का सोच रही हैं, तो इसे बनाना काफी आसान है। इस शिवरात्रि आप गुलाब वाली ठंडाई महादेव को चढ़ाएं, तो चलिए हम इसकी क्विक रेसिपी आपको बताते हैं।ठंडाई बनाने के लिए सामग्री- ठंडा दूध - 1 लीटर, गुलाब की पंखुड़ियां या गुलाब सिरप - 2 चम्मच, बादाम - 10-12, काजू - 8-10, पिस्ता - 8-10, खसखस - 1 चम्मच, सौंफ - 1 चम्मच, इलायची पाउडर - ½ चम्मच, मिश्री या चीनी - स्वादानुसार, केसर - 8-10 धागे।ठंडाई बनाने की रेसिपी- सबसे पहले बादाम, काजू, पिस्ता, खस...