नई दिल्ली, जनवरी 30 -- Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा हिंदू पंचांग की उन तिथियों में गिनी जाती है, जिनका धार्मिक महत्व बहुत अधिक माना जाता है। इस दिन गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान, दान और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। हर माह में पूर्णिमा पड़ती है। साल 2026 में माघ पूर्णिमा की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस बना हुआ है- क्या स्नान-दान 1 फरवरी को होगा या 2 फरवरी को? आइए इस भ्रम को साफ करते हैं और जानते हैं इस दिन से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।माघ पूर्णिमा 2026 की सही तिथि क्या है? पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा की तिथि 1 फरवरी 2026 की सुबह 5 बजकर 52 मिनट से शुरू हो रही है और 2 फरवरी की सुबह 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। ऐसे में शास्त्रों के मुताबिक, 1 फरवरी को ही माघ पूर्णिमा का स्नान और दान करना शुभ माना जाएगा, क्योंकि इस दिन सूर्य...