प्रयागराज, जनवरी 3 -- प्रयागराज के माघ मेले में पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व पर कड़ाके की ठंड और खराब मौसम श्रद्धालुओं पर भारी पड़ रहा है। हालात ये हैं कि ठंड, बुखार, खांसी और सीने में दर्द जैसी शिकायतों के साथ बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। मेला क्षेत्र के सबसे बड़े त्रिवेणी अस्पताल में सुबह से अब तक 800 से ज्यादा मरीज ओपीडी में आ चुके हैं, जिनमें से 40 को भर्ती करना पड़ा और 8 की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया है। ठंड के साथ-साथ हादसों की खबरें भी हैं। मेले की सुरक्षा में तैनात घुड़सवार पुलिसकर्मी सुधीर कुमार मिश्र घोड़े से गिरकर घायल हो गए, वहीं कोलकाता के एक टेंट कर्मचारी भगवान दास भी काम करते वक्त गिरकर चोटिल हो गए। दोनों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा परेड ग्राउंड स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.