प्रयागराज, जनवरी 3 -- पौष पूर्णिमा के पावन अवसर के साथ शनिवार से माघ मेले का आगाज हो गया है और इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था इतनी तगड़ी रही कि परिंदा भी पर न मार सके। मेला क्षेत्र में प्रवेश द्वार से लेकर संगम के अंतिम छोर तक पुलिस और सुरक्षाबलों ने कड़ा पहरा लगा रखा है। खासकर स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जल पुलिस, एनडीआरएफ और पीएसी की टीमें नावों के जरिए लगातार गश्त करती रहीं। प्रशासन ने साधु-संतों, कल्पवासियों और आम श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए हर चौराहे, तिराहे और पार्किंग स्थल पर पुलिस का कड़ा इंतजाम किया था। सुरक्षा का आलम यह था कि सिविल पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के अलावा एटीएस, आरएएफ, पैरामिलिट्री फोर्स और बम निरोधक दस्ते जैसे विशेष बल भी तैनात रहे, यहां तक कि संदिग्धों पर नजर रखने के लिए घुड़सवार पुलिस भी मुस्तैद दिखी। इंसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.