नई दिल्ली, फरवरी 6 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले एक साल से अपने हैरान कर देने वाले फैसलों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। गुरुवार को उन्होंने एक बार फिर से ऐसी ही एक बात करते हुए अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाया । उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के चुनाव धांधली से भरे हुए हैं, यहां चुनावों की चोरी की जाती है, यह पूरी दुनिया के सामने मजाक बनकर रह गए हैं। गौरतलब है कि ट्रंप इससे पहले भी अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर लिखे एक पोस्ट में रिपल्बिकन नेताओं से तथाकथित SAVE अमेरिका एक्ट का समर्थन करने की अपील की। ट्रंप का यह सेव अमेरिका एक्ट चुनावी सुधारों की वकालत करता है। ट्रंप के इस पोस्ट से पहले वाइट हाउस ने भी इसकी पुष्टि की। जारी बयान में ...