लखनऊ, फरवरी 20 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में मौसम ने करवट बदली है। सुबह और शाम को सर्दी हो रही है। जबकि दोपहर में पारा चढ़ रहा है। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार को दिनभर घने बादल छाए रहे। शाम को हुई बारिश ने तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज कराई। ठंडी हवाओं और बादलों की वजह से लोगों को हल्की सर्दी का एहसास हुआ। वहीं गुरुवार को सुबह से धूप खिलने के साथ ही तापमान में करीब पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे दिन में फिर हल्की गर्माहट लौट आई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट से सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रही। दिन में धूप और रात में ठंड के इस अंतर ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है। हवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.