लखनऊ, फरवरी 3 -- पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं तेज हवा चल रही है तो कहीं बारिश हुई। लखनऊ में इसका अलग ही असर दिखा। रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 13.0 पहुंच गया। इसके बाद दिन का तापमान भी सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा 26.3 दर्ज किया गया। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार पूरे प्रदेश में दिन और रात का यह सोमवार का सर्वाधिक तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही मंगलवार को भी रह सकती है लेकिन लखनऊ में बूंदाबांदी की आंशिक संभावना है। हवा का रुख बदला हुआ है जिससे दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने का ही पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और हरियाणा के ऊपर निचले क्षोभमंडल में स्थित है जिसका प्रभाव इस ओर ज्यादा नहीं आ रहा। बस इसके असर से गलन भरी पछुआ का प्रभाव कम पड़ गया है। इसके पीछे आ रहे एक अन्य पश्चिमी विक्...