लखनऊ, फरवरी 1 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। पिछले 24 घंटों से गलन भरी पछुआ ने शहर को जकड़ रखा है। सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता 10 से 50 मीटर रह गई। रविवार की सुबह सामान्य से लेकर घना कोहरा तक रहने का पूर्वानुमान है। शाम तक हवा का रुख बदलने से फिर तापमान ऊपर चढ़ेगा। सोमवार तक बदली बारिश का सिलसिला शुरू होने का पूर्वानुमान है। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ रविवार से सक्रिय होने जा रहा है। शुरू में यानी पहले दिन इसका असर यूपी के पश्चिमी जिलों में देखने को मिलेगा। बता दें कि 24 घंटों में दिन का पारा 5.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। कोहरे के कारण शहर में 10 से 50 मीटर दृश्यता रह गई। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सि...