लखनऊ, फरवरी 8 -- यूपी की राजधानी में मौसम ने करवट ले ली है। पारा धीरे-धीरे चढ़ रहा है। इसी के साथ मौसम में गर्माहट का एहसास हो रहा है। हालांकि, तेज गति से चल रही शीतलहर ने सुबह और शाम में अभी ठंड बरकरार रखी है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिले ग्रीन ज़ोन में बने हुए हैं, और अगले कुछ दिनों तक भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। लखनऊ में रविवार को भी, ठंडी सतही हवाओं से ठंड बढ़ सकती है, खासकर सुबह और शाम के समय। इस दौरान हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। सोमवार से मौसम की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की उम्मीद मौसम विभाग ने कहा कि सर्दियों की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद, 2 से 3 डि...