लखनऊ, फरवरी 7 -- यूपी की राजधानी में मौसम में अगले कुछ दिनों तक किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। पहाड़ों पर पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानों तक नहीं पहुंचेगा। ऐसे में पूरे क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। हालांकि 48 घंटे तक पूरे क्षेत्र में 12-20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज सर्द हवाएं चलती रहेंगी। इससे दिन के तापमान पर ब्रेक लगा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज हवा की यह रफ्तार 20 किमी प्रतिघंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, एक्यूआई भी मध्यम श्रेणी में है। पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। बारिश के बाद आसमान साफ होना, कोहरे का वापस आना और तेज़ हवाओं की वजह से राज्य में तापमान में काफ़ी बदलाव देखने को मिला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, फरवरी महीने में भी उत्तर प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.