लखनऊ, फरवरी 12 -- मौसम विभाग के अनुसार, आज यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह धुंध छाई रहने की संभावना है। हालांकि दिन चढ़ते ही धुंध छटेगी और एक बार फिर तेज धूप के साथ गर्मी महसूस होगी। धूप निकलने से लखनऊ को कड़ाके की सर्दी से राहत मिल गई है। गर्म दिन लगभग आ ही गए हैं और दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है की अब मौसम सूखा रहेगा और दिन में निकलने वाली तेज धूप से गर्मी बनी रहेगी। दिन की धूप से सुबह और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 7 दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसलिए, अगले 7 दिनों में तापमान केवल एक या दो डिग्री ही ऊपर चढ़ेगा। अगले 7 दिनों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, सिवाय 14 फरवरी के जब आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अ...