लखनऊ, फरवरी 13 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में मौसम के तेवर फिर से तल्ख हो गए हें। तेज धूप व पारा बढ़ने से सर्दी की रवानागी के अहसास के साथ गर्म कपड़े फिर से बक्सों में कैद होने लगे हैं। गुरुवार को तेज धूप के साथ तल्ख हुए मौसम के चलते जहां लोग छाया तलाशते दिखे। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन अभी मौसम गर्म ही रहेगा। जिले में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। दिन में तेज धूप निकलने के बाद भी रात में गिर रहे तापमान के साथ सुबह शाम हल्की सर्दी तो है लेकिन दिन बेहद गर्म होने से इसमें कमी है। दिन में पारा बढ़ने के साथ ही मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। मंगलवार रात में पारा सामान्य से करीब आधा डिग्री नीचे जाकर 10 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि ठंडी हवा लोगों को सर्दी का अहसस कराती रही। यह भी पढ़ें- UP Weather: तापमान फिर बढ़ा, यूपी में सूखे मौसम और तेज धूप न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.