लखनऊ, फरवरी 4 -- ITC Mission Sunhera Kal Job Fair: आईटीसी के मिशन सुनहरा कल कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय परिसर में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले का आयोजन आईटीसी एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। रोजगार मेले में 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनके माध्यम से लगभग 2000 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया और उनकी योग्यता के अनुसार चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इस रोजगार मेले में सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल रहीं।...